सीएम हेमंत सोरेन से मिले लेखक डॉ. सोमनाथ आर्य और लक्ष्मी कुमारी, राजनीतिक जीवन पर लिखी दो पुस्तकें कीं भेंट
रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शुक्रवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में पत्रकार एवं लेखक डॉ. सोमनाथ आर्य और प्रकाशन संस्था ‘और एक प्रयास’ की अध्यक्ष लक्ष्मी कुमारी ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को उनके राजनीतिक जीवन और झारखंड की राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखी गई दो पुस्तकें भेंट कीं।

भेंट की गई पुस्तकों में एक हिंदी और दूसरी अंग्रेजी भाषा में प्रकाशित है। हिंदी पुस्तक का नाम ‘हूल से हेमंत तक — आदिवासी अस्मिता, सत्ता और संघर्ष की अनकही दास्तान’ है। वहीं, अंग्रेजी पुस्तक का शीर्षक ‘The Invisible Coup: Hemant Soren, Jharkhand and the Politics of Power’ रखा गया है।
दोनों पुस्तकों का प्रकाशन ‘और एक प्रयास’ संस्था द्वारा किया गया है। इन पुस्तकों में हेमंत सोरेन के राजनीतिक जीवन, झारखंड की राजनीति, आदिवासी अस्मिता, सत्ता और संघर्ष से जुड़े विभिन्न पहलुओं को विषय बनाया गया है।
इस मुलाकात के दौरान लेखक डॉ. सोमनाथ आर्य और लक्ष्मी कुमारी ने मुख्यमंत्री को दोनों पुस्तकों की प्रतियां भेंट कीं। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सफर और झारखंड की राजनीतिक परिस्थितियों पर आधारित इन पुस्तकों को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में प्रकाशित किया गया है, ताकि अलग-अलग भाषाओं के पाठकों तक विषयवस्तु पहुंच सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0