IND vs SL 2nd Test Live Score : चौथे दिन बारिश ने फिर डाला खलल, श्रीलंका 290 पर ऑलआउट; भारत ने फॉलोऑन दिया
SPORTS DESK : श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया मजबूत स्थिति में है। मुकाबले के चौथे दिन का खेल शुरू होने के कुछ समय बाद ही श्रीलंका टीम पहली पारी में 290 रन पर सिमट गई।
इससे पहले तीसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद श्रीलंका की टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 265 रन बनाए थे। मेजबान टीम के लिए सोनल दिनूशा ने शतक लगाया, वहीं पसिंदु सूरियाबंदारा ने अर्धशतक लगाया। भारत के लिए मानव सुथार और प्रसिद्ध कृष्णा ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए।
कोलंबो टेस्ट के चौथे दिन बारिश ने एक बार फिर से खलल डाला और मुकाबला रुक गया है। श्रीलंका की टीम ने 229 रन बना लिए हैं और उनके 6 विकेट गिर चुके हैं। तीसरे सेशन में भारतीय गेंदबाजों ने वापसी की है और तीन विकेट हासिल किए।
श्रीलंका को छठा झटका लगा है। विकेटकीपर बल्लेबाज निरोशन डिकवेला 6 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें सारांश जैन ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। भारत के खिलाफ पसिंदु ने दूसरे टेस्ट मैच की दोनों पारियों में कमाल की बैटिंग की है। हालांकि, वे दूसरी पारी में भी शतक लगाने से चूक गए हैं। पसिंदु 173 गेंदों पर 92 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें मानव सुथार ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







