BIG BREAKING : नेपाल में बाढ़ से तबाही, 8 की मौत, 384 लापता, तिब्बत में ग्लेशियर झील फटने की आशंका

Aug 26, 2026 - 16:35
BIG BREAKING : नेपाल में बाढ़ से तबाही, 8 की मौत, 384 लापता, तिब्बत में ग्लेशियर झील फटने की आशंका

NEPAL FLOOD : तिब्बत से आई अचानक बाढ़ ने नेपाल के रसुवा जिले में भारी तबाही मचाई है। भोटेकोशी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से टिमुरे और स्याब्रुबेसी इलाके में कई घरों को नुकसान पहुंचा है। बाढ़ की चपेट में रसुवा का एक हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट भी आ गया और वह बह गया। न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक अब तक 8 लोगों की मौत की खबर है।

बाढ़ के बाद बड़ी संख्या में लोग लापता हैं। नेपाल के पर्यटन विभाग के मुताबिक, 384 लोगों का पता नहीं चल रहा है। इनमें 291 विदेशी पर्यटक हैं जिसमें 105 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0