भारत-आसियान कृषि सहयोग को नई रफ्तार, AI और डिजिटल तकनीक से मजबूत होगी खेती

नई दिल्ली: भारत और आसियान देशों ने कृषि क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। 9 सितंबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित 9वीं ASEAN–India Ministerial Meeting on Agriculture and Forestry में खाद्य सुरक्षा, टिकाऊ कृषि और जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए लचीली कृषि व्यवस्था विकसित करने पर जोर दिया गया। बैठक की सह-अध्यक्षता भारत के केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान और फिलीपींस के कृषि सचिव फ्रांसिस्को पी. टियू लॉरेल ने की।

Sep 10, 2026 - 15:51
भारत-आसियान कृषि सहयोग को नई रफ्तार, AI और डिजिटल तकनीक से मजबूत होगी खेती

नई दिल्ली:- भारत और आसियान देशों ने कृषि क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। 9 सितंबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित 9वीं ASEAN–India Ministerial Meeting on Agriculture and Forestry में खाद्य सुरक्षा, टिकाऊ कृषि और जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए लचीली कृषि व्यवस्था विकसित करने पर जोर दिया गया। बैठक की सह-अध्यक्षता भारत के केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान और फिलीपींस के कृषि सचिव फ्रांसिस्को पी. टियू लॉरेल ने की। 

बैठक में क्लाइमेट-रेजिलिएंट एग्रीकल्चर, कम उत्सर्जन वाली धान की खेती, जल उत्पादकता, AI आधारित डिजिटल कृषि, मृदा स्वास्थ्य, खाद्य सुरक्षा, फसल कटाई के बाद प्रबंधन और एग्रोफॉरेस्ट्री जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी।

भारत और ASEAN देशों के बीच कृषि सहयोग में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), डिजिटल तकनीक और किसानों को केंद्र में रखने वाली पहलों को विशेष महत्व दिया जाएगा। इसके साथ ही कृषि अनुसंधान, नई तकनीकों, क्षमता निर्माण और किसानों के बीच अनुभव साझा करने को भी बढ़ावा दिया जाएगा। 

बैठक में कृषि उत्पादों के लिए मजबूत और लचीली सप्लाई चेन विकसित करने, बाजारों की बेहतर कनेक्टिविटी, वैल्यू एडिशन और कृषि-लॉजिस्टिक्स को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया। जलवायु परिवर्तन, अत्यधिक मौसम, आर्थिक एवं भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं, इनपुट की कीमतों में उतार-चढ़ाव और व्यापार संबंधी बाधाओं जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए आपसी सहयोग बढ़ाने की जरूरत बताई गई।

इससे पहले 8 सितंबर को हुई 10वीं ASEAN–India Agriculture Working Group Meeting में 11 ASEAN सदस्य देशों के 45 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक के दौरान ICAR की ओर से टिकाऊ और जलवायु-अनुकूल कृषि तकनीकों का प्रदर्शन भी किया गया। 

बैठक में ASEAN–India Medium-Term Plan of Action for Cooperation in Agriculture and Forestry 2026–2030 को लागू करने की दिशा में भी आगे बढ़ने की बात कही गई। अगली ASEAN–India Ministerial Meeting on Agriculture and Forestry 2028 में आयोजित की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0