मधुबनी में फर्जी पासपोर्ट गिरोह का खुलासा, 63 पासपोर्ट के साथ 4 गिरफ्तार
मधुबनी: घोघरडीहा थाना पुलिस ने विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 63 मूल पासपोर्ट, एक बाइक, 4 मोबाइल फोन और 5 खाली रजिस्ट्री लिफाफे बरामद करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मधुबनी: घोघरडीहा थाना पुलिस ने विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 63 मूल पासपोर्ट, एक बाइक, 4 मोबाइल फोन और 5 खाली रजिस्ट्री लिफाफे बरामद करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, रविवार और सोमवार की मध्यरात्रि करीब 2 बजे हनुमान चौक के पास वाहन जांच के दौरान बाइक सवार दो संदिग्ध पुलिस को देखकर भागने लगे। घेराबंदी कर दोनों को पकड़ा गया। उनकी तलाशी में बैग से अलग-अलग राज्यों और जिलों से जारी 63 मूल पासपोर्ट बरामद हुए।
पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने कथित मुख्य सरगना मो. आरजू और ग्रामीण डाक सेवक मो. अदनान हुसैन को भी उनके घर से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस का आरोप है कि यह गिरोह वर्ष 2024 से विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लोगों से पासपोर्ट मंगवाता था। प्रति पासपोर्ट करीब 2 लाख रुपये लेकर टूरिस्ट वीजा के जरिए लोगों को विदेश भेजने की बात सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, विदेश पहुंचने के बाद कुछ लोगों के पासपोर्ट अपने कब्जे में रख लिए जाते थे और उन्हें घरेलू काम से लेकर अन्य कामों, यहां तक कि युद्ध क्षेत्र में भेजे जाने का भी खतरा था।
जांच में पटना, कानपुर, पंजाब और महाराष्ट्र के एजेंटों से गिरोह के संपर्क की बात सामने आई है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है।
मामले में घोघरडीहा थाना कांड संख्या 210/26 दर्ज कर गिरफ्तार चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई से विदेश में नौकरी के नाम पर चल रहे एक बड़े संदिग्ध नेटवर्क का खुलासा हुआ है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

