ईशान किशन का तूफानी 270, ईस्ट जोन ने खड़ा किया 708 रन का पहाड़
क्रिकेट: दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में ईस्ट जोन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए साउथ जोन के सामने 708 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। इस पारी के सबसे बड़े हीरो कप्तान ईशान किशन रहे, जिन्होंने 334 गेंदों में 270 रनों की धमाकेदार पारी खेली।
क्रिकेट: -दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में ईस्ट जोन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए साउथ जोन के सामने 708 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। इस पारी के सबसे बड़े हीरो कप्तान ईशान किशन रहे, जिन्होंने 334 गेंदों में 270 रनों की धमाकेदार पारी खेली।
ईशान किशन के पास तिहरा शतक लगाने का शानदार मौका था। उन्होंने 300 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा किया, लेकिन 270 रन के स्कोर पर उनकी पारी का अंत हो गया। इससे पहले तबीयत खराब होने के कारण वह 250 रन पर रिटायर्ड हर्ट भी हुए थे, लेकिन बाद में दोबारा मैदान पर लौटकर 20 रन और जोड़े।
ईस्ट जोन को 700 के पार पहुंचाने में कुमार कुशाग्र का भी अहम योगदान रहा, जिन्होंने शानदार शतक लगाया। ईस्ट जोन का 708 रन का स्कोर दलीप ट्रॉफी फाइनल के इतिहास में 700 से ज्यादा का स्कोर बनाने वाली टीमों की सूची में शामिल हो गया है।
ईशान किशन भले ही तिहरा शतक पूरा नहीं कर सके, लेकिन उनकी 270 रनों की पारी ने मुकाबले का रुख पूरी तरह ईस्ट जोन के पक्ष में कर दिया है। अब साउथ जोन के सामने रनों का विशाल पहाड़ है और मुकाबले में वापसी करना उसके लिए बड़ी चुनौती होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

