बक्सर में 13 सितंबर को सनातन गौरव सम्मेलन, संस्कृति और सेवा का लिया जाएगा संकल्प
बक्सर: सनातन संस्कृति, संस्कार, धर्म और स्वाभिमान के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से 13 सितंबर, रविवार को बक्सर के किला मैदान स्थित रामलीला मंच पर ‘सनातन गौरव सम्मेलन’ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन विश्वामित्र सेना के तत्वावधान में किया जा रहा है। सम्मेलन दोपहर 12 बजे से शुरू होगा।
बक्सर:- सनातन संस्कृति, संस्कार, धर्म और स्वाभिमान के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से 13 सितंबर, रविवार को बक्सर के किला मैदान स्थित रामलीला मंच पर ‘सनातन गौरव सम्मेलन’ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन विश्वामित्र सेना के तत्वावधान में किया जा रहा है। सम्मेलन दोपहर 12 बजे से शुरू होगा।
विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे ने बताया कि यह आयोजन केवल एक सम्मेलन तक सीमित नहीं है, बल्कि सनातन मूल्यों, संस्कृति और परंपराओं के प्रति आस्था एवं प्रतिबद्धता को मजबूत करने का सामूहिक संकल्प है।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ स्वास्थ्य जांच शिविर
सम्मेलन के दौरान विश्वामित्र सेना के गीत का विमोचन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही लोगों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया जाएगा। कार्यक्रम में जरूरतमंद लोगों के बीच साड़ी, चश्मा और च्यवनप्राश का वितरण भी किया जाएगा।
आयोजकों ने लोगों से सपरिवार सम्मेलन में शामिल होने की अपील की है। उनका कहना है कि कार्यक्रम के माध्यम से सनातन संस्कृति, संस्कार और स्वाभिमान के संरक्षण एवं संवर्धन के संकल्प को और मजबूत किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

