रेलवे की चोरी की संपत्ति खरीदने और रखने के आरोप में दो गिरफ्तार

गयाजी। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट गया की टीम ने रेलवे की चोरी की संपत्ति खरीदने और उसे अवैध रूप से कब्जे में रखने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक बनारसी यादव के निर्देशन में उप निरीक्षक आर.के. सिंह के नेतृत्व में टीम ने नरोमा हॉस्पिटल के पास शिखर मोड़ स्थित संजय कबाड़ी दुकान पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान दुकान से रेलवे में उपयोग होने वाले लोहे के छोटे-बड़े आकार के नौ चदरे और दो पेंड्रोल क्लिप बरामद किए गए। दुकान संचालक संजय कुमार (33), पिता सुरेश साव, निवासी कुम्हार टोली, मानपुर, वार्ड संख्या-50, थाना मुफस्सिल, गया को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में संजय ने बताया कि उक्त रेलवे सामग्री उसे इकबाल नगर निवासी बंटी कुमार (36) ने बेची थी। उसकी निशानदेही पर आरपीएफ टीम ने बंटी कुमार को रेलवे में उपयोग होने वाले 11 पेंड्रोल क्लिप चोरी करते हुए गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से बरामद रेलवे संपत्ति की अनुमानित कीमत 4,105 रुपये आंकी गई है। इस मामले में उप निरीक्षक आर.के. सिंह के शिकायत पत्र के आधार पर आरपीएफ पोस्ट गया कांड संख्या 07/26, धारा 3 आरपी (यूपी) एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच का जिम्मा उप निरीक्षक सत्येंद्र कुमार को सौंपा गया है।

Sep 9, 2026 - 18:29
रेलवे की चोरी की संपत्ति खरीदने और रखने के आरोप में दो गिरफ्तार

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0