आमस में बड़ी चोरी: दीवार में सेंध मारकर 10 भर सोना, 1 लाख नकद ले उड़े चोर

गया(आमस) । आमस थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत के लेम्बुआ बहेरा गांव में मंगलवार की देर रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। गांव निवासी काजी यादव के घर की पिछली दीवार में सेंध मारकर चोर 10 भर सोना, 250 ग्राम चांदी, 1 लाख रुपये नकद और जमीन के कागजात लेकर फरार हो गए। भुक्तभोगी अमीश कुमार ने बताया कि मंगलवार रात परिवार खाना खाकर सो गया था। बुधवार सुबह घर की महिला झाड़ू लगाने गई तो पीछे की दीवार टूटी मिली और सारा सामान बिखरा पड़ा था। घर से करीब 100 मीटर दूर खेत में बक्सा और कपड़ों से भरा बैग फेंका मिला, जिसमें से कीमती सामान गायब था। घटना की सूचना पर आमस थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस दल मौके पर पहुंचा और जांच-पड़ताल की। पीड़ित ने थाने में आवेदन देकर गांव के ही 6 लोगों पर शक जताया है। बताया कि 24 अगस्त को उक्त लोगों से विवाद हुआ था और घर का दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Sep 10, 2026 - 09:35
आमस में बड़ी चोरी: दीवार में सेंध मारकर 10 भर सोना, 1 लाख नकद ले उड़े चोर

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0