ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026: MIB ने बताया, कचरा प्रबंधन की शुरुआत आपसे होती है
नई दिल्ली / रांची। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 के तहत नागरिकों के दायित्वों को लेकर जागरूकता अभियान शुरू किया है। मंत्रालय के आधिकारिक X हैंडल @MIB_Hindi पर जारी पोस्ट में कहा गया है - "कचरा प्रबंधन की शुरुआत आपसे होती है।"
नई दिल्ली / रांची:- सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 के तहत नागरिकों के दायित्वों को लेकर जागरूकता अभियान शुरू किया है। मंत्रालय के आधिकारिक X हैंडल @MIB_Hindi पर जारी पोस्ट में कहा गया है - "कचरा प्रबंधन की शुरुआत आपसे होती है।"
पोस्ट में चार तरह के कचरा पात्रों के माध्यम से कचरा अलग-अलग करने की जानकारी दी गई है:
1. हरा डब्बा - गीला कचरा: रसोई का कचरा, फल-सब्जी के छिलके
2. नीला डब्बा - सूखा कचरा: प्लास्टिक, कागज, कांच
3. लाल डब्बा - स्वच्छता अपशिष्ट / सेनेटरी कचरा
4. काला डब्बा - विशेष देखभाल योग्य कचरा: जैसे ब्लेड, दवाइयां, खतरनाक कचरा
मंत्रालय ने अपील की है कि नागरिक कचरे को सही तरीके से अलग करें और जिम्मेदारी से सौंपें, क्योंकि आज के छोटे-छोटे कदम कल को स्वच्छ भारत बनाएंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

