‘हनुमान अंश’ को झारखंड में टैक्स फ्री करने की मांग, संजय सेठ ने CM हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

रांची: रक्षा राज्य मंत्री एवं रांची सांसद संजय सेठ ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर हिंदी फिल्म ‘हनुमान अंश’ को झारखंड में कर-मुक्त (Tax Free) करने का आग्रह किया है।

Sep 9, 2026 - 10:23

संजय सेठ ने पत्र में कहा कि फिल्म भारतीय संस्कृति और भगवान हनुमान के प्रति श्रद्धा व आस्था को आधुनिक दौर में प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करती है। फिल्म मुख्य रूप से प्रसिद्ध संत एवं हनुमान भक्त नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित है, जिन्हें उनके भक्त हनुमान जी का अवतार मानते हैं।

पत्र में उन्होंने कहा कि नीम करौली बाबा के प्रति झारखंड के लोगों में भी गहरी श्रद्धा है और राज्य से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उनके कैंची धाम आश्रम दर्शन के लिए जाते हैं।

संजय सेठ के अनुसार, फिल्म में सत्य, साहस और धर्म के प्रति निष्ठा जैसे सनातन मूल्यों को दर्शाया गया है। ऐसी फिल्में युवा पीढ़ी के चरित्र निर्माण और समाज में सांस्कृतिक जुड़ाव बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।

उन्होंने फिल्म के सामाजिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व को देखते हुए झारखंड में ‘हनुमान अंश’ को टैक्स फ्री करने के लिए उचित दिशा-निर्देश जारी करने की अपील मुख्यमंत्री से की है।

बता दें कि संजय सेठ ने यह पत्र 8 सितंबर 2026 को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भेजा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0