टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़े मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, रांची समेत 7 राज्यों में एक साथ छापेमारी
रांची: टीएमसी के राज्यसभा सांसद मोहम्मद नदीमुल हक से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई शुरू की है। ईडी की टीम देश के सात राज्यों में एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। कार्रवाई के दायरे में रांची, दिल्ली और कोलकाता समेत कई स्थान शामिल हैं।
रांची: टीएमसी के राज्यसभा सांसद मोहम्मद नदीमुल हक से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई शुरू की है। ईडी की टीम देश के सात राज्यों में एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। कार्रवाई के दायरे में रांची, दिल्ली और कोलकाता समेत कई स्थान शामिल हैं।
रांची के कोकर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक ठिकाने पर भी ईडी की टीम जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई ईडी की कोलकाता टीम द्वारा की जा रही है और छापेमारी के प्रमुख ठिकाने कोलकाता में बताए जा रहे हैं। वहीं, सांसद से जुड़े रांची के एक ठिकाने को भी जांच के दायरे में लिया गया है।
बताया जा रहा है कि ईडी की यह कार्रवाई सांप्रदायिक सौहार्द को प्रभावित करने वाले कथित कंटेंट के प्रकाशन, संदिग्ध वित्तीय लेनदेन और कथित सौदों के जरिए फंडिंग से जुड़ी शिकायतों के आधार पर की जा रही है।
रांची में जिस स्थान पर छापेमारी चल रही है, उसका कनेक्शन अखबारे मशरिक प्राइवेट लिमिटेड के उर्दू दैनिक में प्रकाशित कथित आपत्तिजनक सामग्री और अखबार में किए गए निवेश से बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, विधाननगर में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर ईडी ने ECIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी। जांच के दौरान कथित तौर पर मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े तथ्यों की पड़ताल के बाद एजेंसी ने कोलकाता, दिल्ली और रांची समेत सात राज्यों में कुल सात ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई शुरू की।
फिलहाल रांची के कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी की छापेमारी जारी है। एजेंसी की कार्रवाई पूरी होने के बाद ही मामले से जुड़े अन्य तथ्यों और बरामदगी की विस्तृत जानकारी सामने आने की उम्मीद है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

