आईजी विकास वैभव से मिले भाजपा नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा, कानून-व्यवस्था की दिशा में कार्यों की सराहना
गयाजी। भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने मंगलवार को मगध रेंज के आईजी श्री विकास वैभव से औपचारिक मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने फूलों का बुके, स्मृति चिह्न एवं अंगवस्त्र भेंट कर आईजी का स्वागत किया। डॉ. मिश्रा ने मगध क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और अपराध नियंत्रण की दिशा में किए जा रहे कार्यों के लिए आईजी विकास वैभव को धन्यवाद एवं शुभकामनाएं दीं। डॉ. मिश्रा ने कहा कि मगध क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण तथा आम लोगों में पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास कायम करने की दिशा में आईजी विकास वैभव का योगदान सराहनीय है। उन्होंने कहा कि कई महत्वपूर्ण घटनाओं में आईजी स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेते हैं और जांच की निगरानी करते हैं। यह निष्पक्ष एवं पारदर्शी पुलिसिंग का महत्वपूर्ण उदाहरण है। उन्होंने कहा कि मगध क्षेत्र के विभिन्न जिलों से अपनी समस्याएं लेकर फरियादी आईजी कार्यालय पहुंचते हैं। आईजी द्वारा उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाते हैं, जिससे समस्याओं के त्वरित एवं उचित निराकरण का प्रयास होता है। इससे आम नागरिकों में न्याय की उम्मीद और पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास मजबूत हो रहा है। डॉ. मिश्रा ने कहा कि आईजी के मार्गदर्शन में पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी भी बेहतर तरीके से कार्य कर रहे हैं। कानून-व्यवस्था मजबूत करने, पीड़ितों की शिकायत सुनने और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने की यह कार्यशैली स्वागतयोग्य है। इस अवसर पर संतोष ठाकुर, अजय नारायण सिंह, सुनील बंबईया एवं बबलू गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

