SIR मतदाता सूची में युवाओं को जोड़ने की कवायद तेज, 15 सितंबर तक फॉर्म-6 का मौका

रांची: झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत नए और युवा पात्र मतदाताओं को मतदाता सूची में जोड़ने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि 1 अक्टूबर 2026 की अर्हता तिथि तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके या करने वाले सभी पात्र भारतीय नागरिकों का पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए।

Sep 8, 2026 - 16:55

15 सितंबर 2026 तक नए एवं छूटे हुए पात्र मतदाता फॉर्म-6 और निर्धारित घोषणा-पत्र के जरिए ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। निर्वाचन विभाग के अनुसार, SIR के माध्यम से तैयार मतदाता सूची को स्थायी दस्तावेज के रूप में संरक्षित किया जाता है, इसलिए कोई भी पात्र नागरिक पंजीकरण से वंचित नहीं रहना चाहिए।

8 सितंबर तक राज्य के 31,892 मतदान केंद्रों में से 410 केंद्रों पर एक भी फॉर्म-6 आवेदन नहीं मिला, जबकि 9,326 मतदान केंद्रों पर केवल 1 से 5 आवेदन प्राप्त हुए हैं। शून्य आवेदन वाले केंद्रों में रांची के 217 मतदान केंद्र सबसे अधिक हैं।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने BLO को घर-घर जाकर छूटे हुए पात्र युवाओं की पहचान करने और स्कूल-कॉलेजों में विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है। साथ ही राजनीतिक दलों के BLA-2 से भी पात्र युवाओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित करने में सहयोग की अपील की गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0