पूर्णिया में बाढ़ का कहर! आठ पंचायतों में घुसा कारी कोशी का पानी, घरों में भी पहुंचा सैलाब

पूर्णिया: जिले के रुपौली प्रखंड में बाढ़ की स्थिति गंभीर होती जा रही है। कारी कोशी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण आठ पंचायतों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। कई गांवों में पानी लोगों के घरों तक पहुंच गया है, जिससे प्रभावित परिवारों के सामने रहने, भोजन और पेयजल की समस्या खड़ी हो गई है।

Sep 8, 2026 - 15:33
Sep 8, 2026 - 15:38

बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया। इसके बाद आज से चार स्थानों पर तत्काल कम्युनिटी किचन शुरू करने का निर्देश दिया गया है। जरूरत पड़ने पर इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी, ताकि बाढ़ प्रभावित लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा सके।

प्रशासन की ओर से प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल, मेडिकल टीम, पशुओं के लिए चारा, शौचालय और पॉलीथिन शीट्स की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए हैं। राहत एवं बचाव कार्यों की लगातार निगरानी की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0