झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का हार्ट अटैक से निधन, गिरिडीह में शोक की लहर

गिरिडीह। झारखंड सरकार के नगर विकास एवं उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री तथा गिरिडीह सदर के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू का रविवार तड़के हार्ट अटैक के बाद निधन हो गया। देर रात अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद परिजन उन्हें गिरिडीह के मर्सी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

Sep 6, 2026 - 08:13
झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का हार्ट अटैक से निधन, गिरिडीह में शोक की लहर

गिरिडीह:- झारखंड सरकार के नगर विकास एवं उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री तथा गिरिडीह सदर के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू का रविवार तड़के हार्ट अटैक के बाद निधन हो गया। देर रात अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद परिजन उन्हें गिरिडीह के मर्सी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। 

मंत्री के निधन की खबर फैलते ही पूरे गिरिडीह में शोक की लहर दौड़ गई। मर्सी हॉस्पिटल में उनके अंतिम दर्शन के लिए समर्थकों, पार्टी कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों और आम लोगों की भारी भीड़ जुटने लगी। जिला प्रशासन और पुलिस के वरीय अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे।

सुदिव्य कुमार सोनू झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता और गिरिडीह सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक थे। वह 2019 में पहली बार विधायक चुने गए थे और 2024 में लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की थी। हेमंत सोरेन सरकार में उन्हें नगर विकास एवं आवास, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा समेत कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी मिली थी। 

उनके आकस्मिक निधन से झामुमो कार्यकर्ताओं, समर्थकों और राजनीतिक-सामाजिक क्षेत्र में गहरा शोक है। झामुमो ने भी उनके निधन को पार्टी और झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। 

मर्सी हॉस्पिटल में मौजूद चिकित्सक डॉ. शहजाद शेख ने भी मंत्री के निधन को लेकर जानकारी दी।

बाइट — डॉ. शहजाद शेख, चिकित्सक, मर्सी हॉस्पिटल

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0