रांची में PC & PNDT समिति की बैठक, 13 अल्ट्रासाउंड सेंटर के नए निबंधन और 3 के नवीकरण को मंजूरी
रांची समाहरणालय सभागार में शनिवार को जिला सलाहकार समिति (PC & PNDT) की बैठक जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटरों के निबंधन, नवीकरण, चिकित्सकों की ज्वाइनिंग और अल्ट्रासाउंड मशीन से जुड़े विभिन्न मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई।

समिति ने प्राप्त आवेदनों और अभ्यावेदनों पर विचार करते हुए 13 अल्ट्रासाउंड सेंटरों के निबंधन तथा 3 सेंटरों के नवीकरण को स्वीकृति प्रदान की। इसके अलावा संस्थानों में अल्ट्रासाउंड मशीन की फॉर्म-B में एंट्री, मशीन खरीदने या शिफ्टिंग तथा चिकित्सकों की ज्वाइनिंग से संबंधित मामलों पर भी निर्णय लिया गया।
चिकित्सकों की ज्वाइनिंग के संबंध में समिति ने निर्देश दिया कि संबंधित चिकित्सकों की पूरी जानकारी गरिमा पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड की जाए। साथ ही प्रमाण-पत्रों की जांच के बाद ही चिकित्सकों की ज्वाइनिंग को अनुमोदित करने पर जोर दिया गया।
बैठक के दौरान जिले के विभिन्न अल्ट्रासाउंड सेंटरों के नियमित निरीक्षण को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। समिति ने निर्धारित समय अंतराल पर सेंटरों का निरीक्षण करने तथा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित संस्थानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही।
बैठक में उप विकास आयुक्त श्री संजय कुमार भगत, प्रशिक्षु आईएएस सुश्री आस्था शरण, सिविल सर्जन डॉ. अमरेंद्र प्रसाद, समिति के सदस्य एवं PC & PNDT को-ऑर्डिनेटर उपस्थित रहे।
रांची जिला प्रशासन ने PC & PNDT अधिनियम के प्रावधानों के प्रभावी अनुपालन और अल्ट्रासाउंड सेंटरों की निगरानी को लेकर सख्ती बरतने के संकेत दिए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0