केरल प्रेस टूर: झारखंड के पत्रकारों ने किया विझिंजम इंटरनेशनल सीपोर्ट का दौरा, आधुनिक सुविधाओं की ली जानकारी

केरल। केरल प्रेस टूर के तहत झारखंड के पत्रकारों ने विझिंजम इंटरनेशनल सीपोर्ट का दौरा किया। इस दौरान पत्रकारों ने बंदरगाह की आधुनिक आधारभूत संरचना, गहरे पानी की सुविधाओं और अत्याधुनिक समुद्री संचालन व्यवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त की।

Sep 4, 2026 - 13:37
केरल प्रेस टूर: झारखंड के पत्रकारों ने किया विझिंजम इंटरनेशनल सीपोर्ट का दौरा, आधुनिक सुविधाओं की ली जानकारी

केरल- केरल प्रेस टूर के तहत झारखंड के पत्रकारों ने विझिंजम इंटरनेशनल सीपोर्ट का दौरा किया। इस दौरान पत्रकारों ने बंदरगाह की आधुनिक आधारभूत संरचना, गहरे पानी की सुविधाओं और अत्याधुनिक समुद्री संचालन व्यवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त की।

दौरे के दौरान पत्रकारों को बताया गया कि विझिंजम पोर्ट को एक प्रमुख ट्रांसशिपमेंट हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसकी गहरे पानी की प्राकृतिक क्षमता और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर बड़े कंटेनर जहाजों के संचालन के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है।

झारखंड से पहुंचे पत्रकारों ने बंदरगाह की कार्यप्रणाली, लॉजिस्टिक्स व्यवस्था और भारत के समुद्री व्यापार में इसकी भूमिका को करीब से समझा। इस दौरे का उद्देश्य पत्रकारों को देश के महत्वपूर्ण समुद्री बुनियादी ढांचे और इसके आर्थिक महत्व से परिचित कराना भी रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0