MMDR संशोधन के खिलाफ कांग्रेस का राजभवन मार्च, गिरिडीह में बनी आंदोलन की रणनीति
गिरिडीह, 5 सितंबर 2026: झारखंड में केंद्र सरकार के MMDR संशोधन अधिनियम-2026 के विरोध में कांग्रेस ने आंदोलन की तैयारी तेज कर दी है। आगामी 7 सितंबर को राजभवन के समक्ष विशाल मार्च और धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

आंदोलन को लेकर शनिवार को गिरिडीह जिला कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष सतीश केडिया की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें प्रखंड से लेकर जिला स्तर तक कार्यकर्ताओं, नेताओं और जनप्रतिनिधियों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर रणनीति तैयार की गई।
जिलाध्यक्ष सतीश केडिया ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि MMDR संशोधन कानून के जरिए राज्यों के खनिज संसाधनों और जमीन से जुड़े उपकर एवं कर लगाने के अधिकार को सीमित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि इससे झारखंड को हर वर्ष हजारों करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हो सकता है, जिसका असर राज्य की कल्याणकारी योजनाओं पर पड़ेगा।
कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि विधेयक वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। बैठक से पहले डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0