गंगा के बढ़ते जलस्तर पर बिहार में अलर्ट, तटबंधों और संवेदनशील इलाकों में रातभर होगी गश्ती

पटना, 05 सितंबर 2026। गंगा नदी के विभिन्न स्थानों पर लगातार बढ़ रहे जलस्तर और सहायक नदियों में बैकवाटर के संभावित प्रभाव को देखते हुए जल संसाधन विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने सभी संबंधित विभागीय एवं क्षेत्रीय अधिकारियों को संवेदनशील तटबंधों और संभावित प्रभावित क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।

Sep 6, 2026 - 08:31
गंगा के बढ़ते जलस्तर पर बिहार में अलर्ट, तटबंधों और संवेदनशील इलाकों में रातभर होगी गश्ती

पटना :- गंगा नदी के विभिन्न स्थानों पर लगातार बढ़ रहे जलस्तर और सहायक नदियों में बैकवाटर के संभावित प्रभाव को देखते हुए जल संसाधन विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने सभी संबंधित विभागीय एवं क्षेत्रीय अधिकारियों को संवेदनशील तटबंधों और संभावित प्रभावित क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।

निर्देश के तहत संवेदनशील तटबंधों, स्लुइस गेटों, निचले इलाकों और अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर रात्रि गश्ती सुनिश्चित करने को कहा गया है। अधिकारियों को पूरी रात सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया गया है।

विभाग ने तटबंधों एवं अन्य जल संरचनाओं पर सीपेज, ओवरटॉपिंग, कटाव और रिसाव जैसी स्थिति पर लगातार नजर रखने को कहा है। किसी भी प्रकार की प्रतिकूल स्थिति सामने आने पर इसकी सूचना तत्काल वरीय अधिकारियों को देने और बिना देरी प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने के निर्देश हैं।

रात्रि गश्ती के दौरान संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त मानव बल, प्रकाश और संचार व्यवस्था उपलब्ध रखने को भी कहा गया है। साथ ही क्षेत्रीय पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थानों पर पूरी रात उपलब्ध रहकर स्थिति की निगरानी करने का निर्देश दिया गया है।

जल संसाधन विभाग की ओर से अधिकारियों को स्पष्ट किया गया है कि गंगा के बढ़ते जलस्तर के बीच किसी भी संभावित खतरे को रोकने के लिए निगरानी और त्वरित कार्रवाई में कोई लापरवाही न हो।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0