झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार का आकस्मिक निधन, CM हेमंत सोरेन ने जताया गहरा शोक
झारखंड सरकार के उच्च शिक्षा, नगर विकास, खेलकूद एवं पर्यटन विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से राजनीतिक और प्रशासनिक क्षेत्र में शोक की लहर है।
झारखंड सरकार के उच्च शिक्षा, नगर विकास, खेलकूद एवं पर्यटन विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से राजनीतिक और प्रशासनिक क्षेत्र में शोक की लहर है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंत्री सुदिव्य कुमार के असामयिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए इसे अपने लिए व्यक्तिगत क्षति और राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने मंत्रिमंडल के सहयोगी और प्रिय सुदिव्य कुमार सोनू के निधन की खबर को स्वीकार कर पाना बेहद कठिन है। उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार का जाना उनके व्यक्तिगत जीवन में ऐसी शून्यता छोड़ गया है, जिसे शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं है।
मुख्यमंत्री ने भावुक होते हुए कहा कि जीवन बेहद क्षणभंगुर है। कल तक जो आवाज हमारे बीच थी, आज वह केवल स्मृतियों में रह गई है। उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार की कमी हमेशा महसूस होगी और उनकी स्मृतियां सदैव लोगों के बीच जीवित रहेंगी।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत मंत्री के परिजनों को इस कठिन घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
“आप हमेशा याद आएंगे… नमन!”
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

