बाल मजदूरी के खिलाफ NCPCR की बड़ी कार्रवाई, विशेष अभियान में 3,800 से अधिक बच्चों का रेस्क्यू
नई दिल्ली। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) ने बाल मजदूरी और बच्चों की तस्करी व शोषण के खिलाफ चलाए गए विशेष राष्ट्रव्यापी अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। 12 जून 2026 से 31 अगस्त 2026 तक चले “Pan-India Rescue and Rehabilitation” अभियान के दौरान देशभर से 3,800 से अधिक बच्चों को बाल मजदूरी से मुक्त कराया गया।
नई दिल्ली:- राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) ने बाल मजदूरी और बच्चों की तस्करी व शोषण के खिलाफ चलाए गए विशेष राष्ट्रव्यापी अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। 12 जून 2026 से 31 अगस्त 2026 तक चले “Pan-India Rescue and Rehabilitation” अभियान के दौरान देशभर से 3,800 से अधिक बच्चों को बाल मजदूरी से मुक्त कराया गया।
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के अधीन वैधानिक संस्था NCPCR ने इस अभियान को राज्य सरकारों, केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासन, जिला प्रशासन, श्रम विभाग, पुलिस और अन्य संबंधित एजेंसियों के सहयोग से संचालित किया।
अभियान के तहत बाल मजदूरी और मानव तस्करी के संभावित हॉटस्पॉट की पहचान कर लक्षित रेस्क्यू ऑपरेशन चलाए गए। बच्चों को बचाने के बाद उनके पुनर्वास, परिवार में वापसी, शिक्षा से जोड़ने और मुआवजा दिलाने जैसी कार्रवाई पर भी जोर दिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
