पति से विवाद के बाद बच्ची संग रेलवे ट्रैक पहुंची महिला सिपाही, डायल-112 ने 5 मिनट में बचाई दोनों की जान
नवगछिया। पारिवारिक विवाद से परेशान अररिया जिले में प्रतिनियुक्त एक महिला सिपाही अपनी एक वर्षीय बेटी के साथ नवगछिया रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या करने के इरादे से पहुंच गई। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम ने महज 5 मिनट के भीतर मौके पर पहुंचकर महिला सिपाही और उसकी मासूम बच्ची को सुरक्षित बचा लिया।
नवगछिया:- पारिवारिक विवाद से परेशान अररिया जिले में प्रतिनियुक्त एक महिला सिपाही अपनी एक वर्षीय बेटी के साथ नवगछिया रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या करने के इरादे से पहुंच गई। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम ने महज 5 मिनट के भीतर मौके पर पहुंचकर महिला सिपाही और उसकी मासूम बच्ची को सुरक्षित बचा लिया।
जानकारी के अनुसार, महिला सिपाही का पति के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद वह अपनी एक साल की बेटी को लेकर रेलवे ट्रैक के पास पहुंच गई। महिला के आत्महत्या के प्रयास की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और दोनों को सुरक्षित वहां से हटाया।
इसके बाद महिला सिपाही और बच्ची को नवगछिया आदर्श थाना लाया गया, जहां उन्हें सुरक्षित पुलिस की निगरानी में रखा गया। पुलिस के अनुसार, पारिवारिक विवाद के कारण महिला काफी परेशान थी।
डायल-112 टीम की त्वरित कार्रवाई से समय रहते मां और मासूम बच्ची की जान बचाई जा सकी। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है और पारिवारिक विवाद से जुड़े पहलुओं की जानकारी जुटा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
