SIR की समीक्षा बैठक में डीसी का सख्त निर्देश, तय समयसीमा में दावा-आपत्ति और मतदाता सूची से जुड़े कार्य निपटाएं

रांची में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत चल रहे निर्वाचन संबंधी कार्यों की प्रगति को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। ऑनलाइन हुई बैठक में जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी के साथ सभी विधानसभा क्षेत्रों के ERO, AERO एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी शामिल हुए।

Sep 6, 2026 - 09:04
SIR की समीक्षा बैठक में डीसी का सख्त निर्देश, तय समयसीमा में दावा-आपत्ति और मतदाता सूची से जुड़े कार्य निपटाएं

रांची में SIR को लेकर प्रशासन की समीक्षा बैठक, BLO के कार्यों में तेजी लाने का निर्देश

रांची में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत चल रहे निर्वाचन संबंधी कार्यों की प्रगति को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। ऑनलाइन हुई बैठक में जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी के साथ सभी विधानसभा क्षेत्रों के ERO, AERO एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी शामिल हुए।

बैठक में विधानसभा क्षेत्रवार दावा-आपत्ति के मामलों, नोटिस, Form-6 और Form-8, प्राप्त प्रपत्रों के सत्यापन एवं निष्पादन सहित BLO द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई।

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि SIR से जुड़े सभी कार्य निर्वाचन आयोग के निर्धारित प्रावधानों और समयसीमा के अनुसार पूरे किए जाएं। दावा-आपत्ति के लंबित मामलों का नियमानुसार त्वरित निष्पादन करने तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब नहीं होने देने को कहा गया।

उन्होंने BLO को पात्र नागरिकों तक Form-6 एवं Form-8 से संबंधित जानकारी और प्रपत्र उपलब्ध कराने तथा प्राप्त आवेदनों के सत्यापन की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया।

बैठक में BLO के Home to Roll Visit अभियान की भी समीक्षा हुई। अधिकारियों को घर-घर संपर्क अभियान प्रभावी ढंग से पूरा कराने, मतदाताओं से आवश्यक जानकारी लेने एवं सत्यापन करने के साथ “Family Together” स्टिकर अभियान में भी किसी तरह की शिथिलता नहीं बरतने का निर्देश दिया गया।

इसके अलावा BLO द्वारा BLA-2 को उपलब्ध कराए जाने वाले Form-9, Form-10, Form-11, Form-11A एवं Form-11B की प्रक्रिया और रिकॉर्ड संधारण की भी समीक्षा की गई।

उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता, पारदर्शिता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करना निर्वाचन प्रक्रिया की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। SIR के दौरान प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सही रूप से दर्ज हो तथा अपात्र या त्रुटिपूर्ण प्रविष्टियों का नियमानुसार निराकरण किया जाए।

? अबुआ साथी – 9430328080
रांची जिला प्रशासन का आधिकारिक व्हाट्सऐप नंबर, जन शिकायत के लिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0