सरला बिरला पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को भव्य सम्मान, संगीत और मनोरंजन से सजा समारोह

रांची: सरला बिरला पब्लिक स्कूल, रांची में शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मान, संगीत, हास्य और रचनात्मकता से भरपूर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने छात्र-शिक्षक, सूत्रधार, कलाकार और आयोजक की भूमिका निभाते हुए अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान, स्नेह और कृतज्ञता व्यक्त की।

Sep 5, 2026 - 17:11

कार्यक्रम की शुरुआत भारत के महान दार्शनिक एवं शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद स्वागत गीत और नृत्य प्रस्तुति ने समारोह में उत्साह भर दिया। ‘संवाद पूरा कीजिए’, ‘गीत पहचानिए’ और ‘रिवर्स अंताक्षरी’ जैसी गतिविधियों ने शिक्षकों का खूब मनोरंजन किया।

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण ‘टीचर्स कोर्ट’ रहा, जहां विद्यार्थियों ने काल्पनिक न्यायालय के जरिए शिक्षकों पर मजेदार ‘आरोप’ लगाए। शिक्षकों की हाजिरजवाबी और हास्यपूर्ण अंदाज ने पूरे सभागार को तालियों और ठहाकों से गूंजा दिया।

इसके अलावा ‘स्कूल डेज’ नृत्य-नाटिका के जरिए विद्यार्थियों ने स्कूल जीवन की यादगार झलकियां पेश कीं। शिक्षकों की ओर से ‘रॉयल इंडिया: शाही अंदाज, देसी जज्बात’ थीम पर शानदार प्रस्तुति दी गई। ‘मेड इन इंडिया: रैपिड रैम्प’, संगीतमय पैरोडी और विभिन्न मनोरंजक खेलों ने कार्यक्रम को और खास बना दिया।

समारोह के अंत में ‘डांस ऑन द फ्लोर’ ने माहौल को पूरी तरह उत्सवमय बना दिया। प्राचार्या श्रीमती मनीषा शर्मा ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता, मेहनत और आयोजन क्षमता की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों में जीवन-मूल्यों, आत्मविश्वास और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने कहा कि सच्ची शिक्षा केवल कक्षा और श्यामपट्ट तक सीमित नहीं है, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाली सतत प्रक्रिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0