पैंथियन’26 के पहले दिन BIT मेसरा में तकनीक, रचनात्मकता और कौशल का दिखा संगम

रांची, 5 सितंबर 2026। बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (BIT), मेसरा में आयोजित पैंथियन’26 के प्रथम दिवस विद्यार्थियों की तकनीकी प्रतिभा, रचनात्मकता, तर्कशक्ति और टीमवर्क से सराबोर रहा। दिनभर तकनीकी, साइबर सुरक्षा, कोडिंग, रोबोटिक्स, ई-स्पोर्ट्स, वाद-विवाद और समस्या-समाधान से जुड़ी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

Sep 5, 2026 - 20:13
पैंथियन’26 के पहले दिन BIT मेसरा में तकनीक, रचनात्मकता और कौशल का दिखा संगम

रांची, 5 सितंबर 2026। बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (BIT), मेसरा में आयोजित पैंथियन’26 के प्रथम दिवस विद्यार्थियों की तकनीकी प्रतिभा, रचनात्मकता, तर्कशक्ति और टीमवर्क से सराबोर रहा। दिनभर तकनीकी, साइबर सुरक्षा, कोडिंग, रोबोटिक्स, ई-स्पोर्ट्स, वाद-विवाद और समस्या-समाधान से जुड़ी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

रोटरैक्ट क्लब के ‘अमंग अस’ में विद्यार्थियों ने वास्तविक जीवन की समस्या-समाधान चुनौती में हिस्सा लिया। वहीं टीम एवियन रेसिंग के ‘पिट स्टॉप’ में प्रतिभागियों ने समय सीमा के भीतर सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए सटीक व्हील चेंज कर अपनी तकनीकी दक्षता और टीमवर्क का प्रदर्शन किया।

स्पोर्ट्स एंड एडवेंचर क्लब द्वारा आयोजित ‘वेलोवर्स-II’ वेलोरेंट ई-स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में बड़ी संख्या में टीमों ने हिस्सा लिया। नॉकआउट प्रारूप में आयोजित इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने रणनीति, समन्वय और त्वरित निर्णय क्षमता का प्रदर्शन किया।

IEI स्टूडेंट चैप्टर के ‘बिल्ड अंडर प्रेशर’ में विद्यार्थियों ने सीमित संसाधनों और समय के बीच मजबूत ढांचे तैयार किए। वहीं न्यूज़ एंड पब्लिकेशन्स सोसाइटी की ‘ताल ठोक के’ वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने तकनीकी एवं गैर-तकनीकी विषयों पर प्रभावी तर्क प्रस्तुत किए।

लियो क्लब की ‘मर्डर मिस्ट्री’ प्रतियोगिता में टीमों ने साइबर अपराध से जुड़े डिजिटल साक्ष्यों का विश्लेषण कर अपराधी की पहचान करने की चुनौती पूरी की। दूसरी ओर ACM एवं IEEE स्टूडेंट ब्रांच के प्रमुख आयोजन ‘हैक क्वेस्ट’ में गूगल के सहयोग से 36 घंटे का राष्ट्रीय हैकाथॉन आयोजित किया गया, जिसमें AI/ML, Web3, FinTech, Autonomous Mobility और Open Innovation जैसे क्षेत्रों में विद्यार्थियों ने अपने समाधान प्रस्तुत किए। 721 प्रतिभागियों में से 97 फाइनलिस्ट चुने गए।

रोबोल्यूशन क्लब के ‘रोबो रम्बल’ में विद्यार्थियों ने कॉम्बैट बॉट डिजाइन, वायरिंग और संचालन की तकनीकी क्षमता दिखाई। प्रतियोगिता में सर्किट निर्माण, बाधाओं को पार करना और एरिना मुकाबला जैसे चरण शामिल रहे।

रचनात्मकता और साहित्यिक प्रतिभा को मंच देते हुए लिटरेरी सोसाइटी ने ‘सिंटैक्स शिफ्ट’ आयोजित किया, जिसमें प्रतिभागियों को मौके पर मिली परिस्थिति और भावना के आधार पर कहानी तैयार कर प्रस्तुत करनी थी।

वहीं IET एवं IEEE छात्र शाखाओं की ऑनलाइन साइबर सुरक्षा प्रतियोगिता ‘सिकाडा: कैप्चर द फ्लैग’ में प्रतिभागियों ने क्रिप्टोग्राफी, स्टेगनोग्राफी, रिवर्स इंजीनियरिंग और वेब सुरक्षा से जुड़ी चुनौतीपूर्ण समस्याओं को हल किया। IET स्टूडेंट ब्रांच की ‘डिबग प्रोटोकॉल’ प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने कोडिंग की त्रुटियों को पहचानकर उन्हें निर्धारित समय में ठीक किया।

IEEE स्टूडेंट चैप्टर के ‘डिज़ाइन द सिस्टम’ में विद्यार्थियों ने जटिल परिस्थितियों के आधार पर सिस्टम आर्किटेक्चर तैयार किए और उनकी स्केलेबिलिटी एवं विश्वसनीयता को प्रस्तुतियों और सिमुलेशन के माध्यम से प्रदर्शित किया।

पैंथियन’26 के प्रथम दिवस के इन आयोजनों ने विद्यार्थियों को तकनीकी दक्षता, नवाचार, रचनात्मकता, तर्कशक्ति, समस्या-समाधान और टीम भावना प्रदर्शित करने का व्यापक मंच प्रदान किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्रों की सक्रिय भागीदारी ने कैंपस में सीखने के साथ प्रतिस्पर्धा और रचनात्मकता का माहौल बनाया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0