मशहूर निर्माता रत्नाकर कुमार की नई फिल्म ‘केवट’ का ट्रेलर वायरल, माही श्रीवास्तव ने बटोरी सुर्खियां
ENTERTAINMENT DESK : भोजपुरी सिनेमा के चर्चित निर्माता रत्नाकर कुमार की आगामी फिल्म ‘केवट’ का ट्रेलर रिलीज होते ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। करीब 3 मिनट 15 सेकेंड लंबे इस ट्रेलर को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर जारी किया गया है।
ट्रेलर में अभिनेत्री माही श्रीवास्तव अपने अभिनय और प्रभावशाली स्क्रीन प्रेजेंस से खास तौर पर दर्शकों का ध्यान खींच रही हैं। फिल्म के ट्रेलर को लेकर सोशल मीडिया पर भी दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। आपको बता दें कि फिल्म 'केवट' का निर्माण रत्नाकर कुमार ने वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स लिमिटेड के बैनर तले किया है। फिल्म का निर्देशन अनंजय रघुराज ने किया है, जबकि कहानी एवं लेखन की जिम्मेदारी राकेश त्रिपाठी ने संभाली है।
निर्माता रत्नाकर कुमार ने फिल्म के बारे में बताया कि ‘केवट’ सिर्फ मनोरंजन तक सीमित फिल्म नहीं है, बल्कि इसमें भावनात्मक कहानी और मजबूत सामाजिक संदेश को भी प्रमुखता दी गई है। फिल्म की कहानी, कलाकारों के अभिनय और संगीत के जरिए दर्शकों को एक अलग अनुभव देने का प्रयास किया गया है।
उन्होंने कहा कि फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों का जिस तरह प्यार और सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है, उससे पूरी टीम उत्साहित है। खासकर माही श्रीवास्तव समेत सभी कलाकारों ने अपने किरदारों के साथ न्याय करने के लिए पूरी मेहनत की है। रत्नाकर कुमार ने उम्मीद जताई कि ‘केवट’ दर्शकों को पसंद आएगी और भोजपुरी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाने में सफल होगी।
निर्देशक अनंजय रघुराज ने फिल्म के बारे में बताया कि ‘केवट’ की कहानी को प्रभावशाली और दर्शकों से जुड़ी हुई बनाने पर पूरी टीम ने विशेष ध्यान दिया है। फिल्म में भावनाओं, रिश्तों और सामाजिक सरोकारों को मनोरंजन के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है।
उन्होंने कहा कि कलाकारों ने अपने-अपने किरदारों को जीवंत बनाने के लिए पूरी मेहनत की है और माही श्रीवास्तव सहित सभी कलाकारों का प्रदर्शन फिल्म की खासियत है। ट्रेलर को मिल रही दर्शकों की प्रतिक्रिया से पूरी टीम उत्साहित है। अनंजय रघुराज ने उम्मीद जताई कि फिल्म दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ने के साथ-साथ भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए एक यादगार अनुभव साबित होगी।
गौरतलब है कि फिल्म “केवट” में माही श्रीवास्तव के साथ पवन पांडेय, संदीप यादव, रितम श्री, राजेश तोमर, योगेश पांडेय, राकेश त्रिपाठी, ऐश्वर्या शर्मा, ऋषभ राजपूत और राजन कानू प्रमुख भूमिकाओं हैं। ट्रेलर में फिल्म की कहानी, किरदारों और भावनात्मक दृश्यों की झलक दिखाई गई है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है।
फिल्म के तकनीकी पक्ष की बात करें तो डीओपी वेंकट महेश, संगीतकार अजय सिंह और गीतकार विजय चौहान हैं। फिल्म के गीतों को अनूप जलोटा, प्रियंका सिंह, पवन पांडेय, विजय चौहान और राजा हसन ने अपनी आवाज दी है। प्रोडक्शन मैनेजर योगेश पांडेय हैं, जबकि सहायक निर्देशक के रूप में आदित्य मिश्रा और रोशन वर्मा जुड़े हैं।
कोरियोग्राफी एम.के. गुप्ता, आर्ट डायरेक्शन राम दुलारे, बैकग्राउंड म्यूजिक अयान मकावाना, एडिटिंग प्रीतम नायक, वीएफएक्स आकाश सिंह और डीआई रोहित सिंह ने संभाला है। फिल्म के पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। ट्रेलर के वायरल होने के बाद अब दर्शकों को फिल्म की रिलीज का इंतजार है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







