रक्षा बंधन पर धनबाद की 3.46 लाख बहनों को मिला सरकार का तोहफा, खाते में पहुंची मंईयां सम्मान योजना की राशि

Aug 28, 2026 - 17:31
रक्षा बंधन पर धनबाद की 3.46 लाख बहनों को मिला सरकार का तोहफा, खाते में पहुंची मंईयां सम्मान योजना की राशि

DHANBAD : भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के पर्व रक्षाबंधन से पहले धनबाद की 3 लाख 46 हजार 084 बहनों के लिए खुशखबरी आई है. झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत जिला की महिला लाभुकों के बैंक खातों में जुलाई 2026 की मंईयां सम्मान योजना की राशि भेज दी गई है. रक्षा बंधन से ठीक पहले खाते में राशि पहुंचने से महिलाओं के बीच खुशी का माहौल है.

मंईया सम्मान योजना के तहत लाभुकों को आधार आधारित भुगतान प्रणाली के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में राशि हस्तांतरित की गई है. जिला की कुल 3,46,084 महिला लाभुकों के खातों में सरकार की ओर से 86 करोड़ 52 लाख 10 हजार रुपये भेजे गए हैं.

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने बताया कि जिले की सभी पात्र महिला लाभुकों को जुलाई महीने की सम्मान राशि का भुगतान कर दिया गया है. रक्षाबंधन जैसे महत्वपूर्ण पर्व से पहले राशि का अंतरण महिलाओं के लिए आर्थिक मदद के साथ-साथ सरकार की ओर से सम्मान के रूप में भी देखा जा रहा है.

धनबाद जिला के विभिन्न प्रखंडों और शहरी क्षेत्रों में योजना का लाभ पाने वाली महिलाओं की संख्या इस प्रकार है. बाघमारा प्रखंड - 44,189, बाघमारा अंचल - 7,373, बलियापुर प्रखंड - 21,370, बलियापुर अंचल - 1,136, धनबाद प्रखंड - 7,024, धनबाद अंचल - 32,382, एग्यारकुंड प्रखंड - 16,660, एग्यारकुंड अंचल - 5,297, गोविंदपुर प्रखंड - 50,485, गोविंदपुर अंचल - 853, झरिया अंचल - 44,341, कलियासोल प्रखंड - 19,894, निरसा प्रखंड - 23,715, पूर्वी टुंडी प्रखंड - 9,721, पुटकी अंचल - 18,132, तोपचांची प्रखंड - 27,020 और टुंडी प्रखंड की 16,492 महिलाएं शामिल हैं.

इन सभी क्षेत्रों को मिलाकर धनबाद जिला में 3 लाख 46 हजार 084 महिला लाभुकों को सम्मान राशि का लाभ मिला है. इसके लिए कुल 86 करोड़ 52 लाख 10 हजार रुपये की राशि उनके खातों में हस्तांतरित की गई है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0