बिहार के 19 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी, क्रिकेटर आकाशदीप और मुकेश कुमार बने DSP, IPL को लेकर CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

Jul 24, 2026 - 18:27
बिहार के 19 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी, क्रिकेटर आकाशदीप और मुकेश कुमार बने DSP, IPL को लेकर CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय लेवल पर मेडल जीतने वाले 19 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी का जॉइनिंग लेटर दिए। इनमें भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाशदीप और मुकेश कुमार को पुलिस उपाधीक्षक (DSP) और एथलेटिक्स खिलाड़ी पीयूष राज को पुलिस अवर निरीक्षक (ASI) पद पर नियुक्ति दी गई। वहीं, आकाशदीप और मुकेश कुमार ने पैर छूकर मुख्यमंत्री से आशीर्वाद लिया।

ऊर्जा ऑडिटोरियम में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस साल 106 खिलाड़ियों को लेटर पहले ही दिए जा चुका है। इस योजना में नियुक्ति-पत्र, खेल छात्रवृत्ति चयन-पत्र और खेल सम्मान राशि दी गई। 19 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को नियुक्ति-पत्र मिला है।

इसके अलावा समारोह के दौरान 5 पैरा खिलाड़ियों सहित विभिन्न खेल विधाओं के बाकी प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को भी नियुक्ति-पत्र सौंपे गए। एशियाई अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2026 में स्वर्ण और रजत पदक जीतने और एथलेटिक्स में अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक जीतने वाले बिहार के पहले खिलाड़ी बने सेतु मिश्रा को 37.50 लाख रुपये की सम्मान राशि प्रदान की गई।

विभास्कर कुमार को 2 लाख रुपये की सम्मान राशि

इसी प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले विभास्कर कुमार को 2 लाख रुपये की सम्मान राशि दी गई। कॉमनवेल्थ यूथ शतरंज चैंपियनशिप-2026 की ब्लिट्ज स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली मरियम फातिमा को 9 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।

आगामी IPL ऑक्शन में होगी बिहार की टीम : CM सम्राट चौधरी

सम्राट चौधरी ने ऐलान किया है कि 15 सितंबर के बाद बिहार के सभी पंचायत में स्पोर्ट्स को लेकर टैलेंट की खोज की जाएगी। यह अभियान 6 महीने तक चलेगा। पूरे प्रदेश में जो भी खिलाड़ी मिलेगा, उसे प्रशिक्षित करके देश के लिए तैयार करने का काम किया जाएगा। सीएम सम्राट चौधरी ने आगे कहा- आने वाले IPL ऑक्शन में बिहार की टीम भी रहेगी।

180 खिलाड़ियों को सरकारी सेवा में नियुक्ति दी जा चुकी

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवीन्द्रण शंकरण ने बताया, राज्य सरकार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सरकारी सेवा में सीधी नियुक्ति देकर खेल छात्रवृत्ति उपलब्ध कराकर उन्हें खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए निरंतर प्रोत्साहित कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0