कांटी के पूर्व BDO के ठिकानों पर EOU की छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति का मामला
मुजफ्फरपुर: कांटी के तत्कालीन प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. आनंद विभूति के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार को EOU की टीम ने दरभंगा स्थित आवास समेत पांच ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की।

EOU के अनुसार, जांच में डॉ. आनंद विभूति के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के साक्ष्य मिले हैं। निगरानी कोर्ट के आदेश के बाद यह कार्रवाई की जा रही है। जांच में उनकी ज्ञात आय से करीब 1 करोड़ 71 लाख 84 हजार रुपये अधिक की संपत्ति अर्जित किए जाने के साक्ष्य मिले हैं, जो ज्ञात आय से लगभग 121.87 प्रतिशत अधिक बताई जा रही है।
EOU की टीम ने पूर्वी चंपारण स्थित पैतृक आवास, पटना के दानापुर स्थित साई विहार अपार्टमेंट, दरभंगा के बहादुरपुर BDO कार्यालय और सरकारी आवास तथा मुजफ्फरपुर के अहियापुर स्थित निजी आवास पर छापेमारी की है।
बताया गया है कि डॉ. आनंद विभूति करीब दो महीने पहले मुजफ्फरपुर के कांटी प्रखंड से स्थानांतरित होकर दरभंगा के बहादुरपुर में BDO के पद पर तैनात हुए थे।
छापेमारी के दौरान EOU की टीम दस्तावेजों और अन्य सामग्रियों की जांच कर रही है। कार्रवाई की सूचना मिलते ही आवास के आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। फिलहाल छापेमारी जारी है। कार्रवाई पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा कि जांच टीम को क्या-क्या बरामद हुआ है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0