IND vs SL: भारत ने श्रीलंका को पहले टेस्ट में 165 रनों से हराया, मानव सुथार ने दूसरी पारी में झटके 6 विकेट
IND vs SL 1st Test Day 5 : भारत ने गॉल में खेले गए दो मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट मैच में श्रीलंका को 165 रनों से हरा दिया है. मानव सुथार ने 6 विकेट लेकर मेजबान टीम की दूसरी पारी को 206 रनों पर ही समेट दिया.
372 रनों के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए मेजबान टीम की तरफ से दूसरी पारी में भी सोनल दिनुशा सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. उन्होंने 128 गेंद में 84 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और एक छक्का शामिल था. उन्होंने पहली पारी में शतक जड़ा था. इसके अलावा कप्तान धनंजय डिसिल्वा ने 59 रन बनाए. इन दो बल्लेबाजों को छोड़कर कोई भी भारतीय गेंदबाज खासकर स्पिनर मानव सुथार के सामने ज्यादा देर तक टिक नहीं सका.
सुथार ने चटकाए 10 विकेट
पहली पारी 4 विकेट लेने वाले मानव सुथार ने दूसरी पारी में भी शानदार गेंदबाजी की और 23.4 ओवर में 55 रन खर्च करके 6 विकेट हासिल किए. इसके साथ उन्होंने इस टेस्ट मैच में, जिसमें कुलदीप यादव, और जडेजा जैसे अनुभवी स्पिरन भी खेल रहे था वहां कुल 10 विकेट लेकर अपने सिलेक्शन को सही साबित कर दिया. सुथार के अलावा प्रसिद्ध कृष्णा को दो विकेट मिले जबकि जडेजा और सिराज को एक-एक विकेट लेने में सफल रहे.
भारत ने अपनी पहली पारी में 462 रन बनाकर श्रीलंका को 284 रन पर आउट कर दिया था. इस तरह से उसे 178 रन की मजबूत बढ़त मिली थी. भारत ने अपनी दूसरी पारी में 193 रन बनाए थे. जिससे श्रीलंका को 372 रनों का लक्ष्य मिला था.
देवदत्त पडिक्कल बने प्लेयर ऑफ द मैच
पहली पारी में 167 और दूसरी पारी में 44 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल को प्लेयर ऑफ दि मैच का अवॉर्ड दिया गया. इस शानदार जीत के साथ भारत ने दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. सीरीज का दूसरा मैच 23 अगस्त से कोलंबो में खेला जाएगा.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







