हजारीबाग में QR कोड से होगी पुलिस गश्ती की निगरानी, 400 जगहों पर लगाए गए कोड
हजारीबाग: जिले में पुलिस गश्ती व्यवस्था को मजबूत और जवाबदेह बनाने के लिए नई पहल शुरू की गई है। पुलिस ने करीब 400 महत्वपूर्ण स्थानों पर QR कोड लगाए हैं। गश्ती दल के अधिकारी मौके पर पहुंचकर ऐप के जरिए QR कोड स्कैन करेंगे, जिससे उनकी लोकेशन और मौके पर पहुंचने का समय दर्ज हो जाएगा।

इस व्यवस्था से पुलिस अधिकारियों को यह पता लगाने में मदद मिलेगी कि गश्ती दल निर्धारित स्थान पर पहुंचा या नहीं और अपने क्षेत्र में नियमित गश्त कर रहा है या नहीं। अधिकारियों की मॉनिटरिंग भी इसी सिस्टम के जरिए की जाएगी।
पुलिस का मानना है कि इससे गश्ती में लापरवाही पर नजर रखने के साथ-साथ महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी सुनिश्चित होगी। इससे अपराध की रोकथाम और आम लोगों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने में मदद मिलने की उम्मीद है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0