जमुई की बेटी लक्ष्मी भार्गव ने रचा इतिहास, बनीं मिस राइना हिस्पानोअमेरिकाना इंडिया 2026

जमुई: जिले की बेटी लक्ष्मी भार्गव (21) ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल कर जमुई का नाम रोशन किया है। अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित मिस राइना हिस्पानोअमेरिकाना इंडिया 2026 प्रतियोगिता में लक्ष्मी ने खिताब अपने नाम किया।

Sep 8, 2026 - 12:47

इस शानदार जीत के साथ अब लक्ष्मी बोलिविया में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। उनकी उपलब्धि से जमुई जिले में खुशी और गर्व का माहौल है।

लक्ष्मी ने कम उम्र से ही सौंदर्य और व्यक्तित्व प्रतियोगिताओं में अपनी पहचान बनानी शुरू कर दी थी। दिसंबर 2021 में पटना में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उन्होंने बेस्ट स्माइल अवार्ड जीता। इसके बाद फरवरी 2022 में बेतिया में बेस्ट पर्सनैलिटी अवार्ड अपने नाम किया। इसी साल उन्होंने मिस टीन इंडिया सुपरमॉडल का खिताब भी जीता।

लक्ष्मी ने लगातार मेहनत और आत्मविश्वास के साथ अपनी पहचान बनाई। राष्ट्रीय मंच पर सफलता हासिल करने के बाद अब वह अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने की तैयारी में हैं। उनकी इस उपलब्धि को जमुई के लिए गौरव का पल माना जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0