राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। राज्यपाल आज गिरिडीह स्थित दिवंगत मंत्री के आवास पहुंचे और उनके पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान राज्यपाल ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार का असामयिक निधन अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। उनके निधन से झारखंड को अपूरणीय क्षति हुई है।
राज्यपाल ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

