गंगा की तेज धार में फंसी अधिकारियों से भरी नाव, 10 लोग बाल-बाल बचे
मोकामा/बेगूसराय: सिमरिया धाम के पास गंगा नदी में मंगलवार को एक बड़ा हादसा टल गया। बाढ़ अनुमंडल की एसडीएम कृष्णा जोशी समेत 10 अधिकारी और कर्मी गंगा की तेज धार में फंस गए। सभी अधिकारी बाढ़ प्रभावित डूमरा जंजीरा दियारा का जायजा लेकर नाव से सिमरिया धाम लौट रहे थे।

नाव पर बाढ़ एसडीएम कृष्णा जोशी, उनके दो अंगरक्षक, मोकामा बीडीओ रवि कुमार, मोकामा सीओ लवली कुमारी, पचमहला थाना के अपर थानाध्यक्ष संतोष कुमार यादव, दो अंचलकर्मी और दो नाव चालक सवार थे।
वापसी के दौरान अचानक नाव की मशीन बंद हो गई, जिसके बाद नाव गंगा की तेज धार में फंस गई। करीब 55 मिनट तक नाव के फंसे रहने से उस पर सवार सभी लोगों की जान सांसत में रही।
घटना की जानकारी मिलते ही बेगूसराय और पटना के प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। बरौनी सीओ हेमंत अंकुर और पचमहला थानाध्यक्ष विनोद कुमार मौके पर पहुंचे। इसके बाद एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम की मदद से सभी अधिकारियों और कर्मियों को सुरक्षित सिमरिया धाम पहुंचाया गया।
वहीं, ग्रामीणों ने भी मोटर चालित नाव की व्यवस्था कर रेस्क्यू ऑपरेशन में सहयोग किया। सुरक्षित सिमरिया धाम पहुंचने के बाद अधिकारी और कर्मी भावुक हो गए। हादसे से इलाके में भी कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0