बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 6 IAS अधिकारियों को तबादला, देखें पूरी लिस्ट
PATNA : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. 6 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है. सामान्य प्रशासन विभाग ने इस बाबत अधिसूचना भी जारी कर दिया है. उज्जDवल कुमार सिंह, भा.प्र.से. (2011), निदेशक, पशुपालन, बिहार, पटना को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक विशेष सचिव, ग्रामीण विकास विभाग, बिहार, पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है.
श्रीकान्त शास्त्री और विवेक रंजन मैत्रेय का ट्रांसफर
श्रीकान्त शास्त्री, भा.प्र.से. (2012) (पदस्थापन की प्रतीक्षा में) को अगले आदेश तक निदेशक, पशुपालन, बिहार, पटना, के पद पर पदस्थापित किया गया है. विवेक रंजन मैत्रेय, भा.प्र.से. (2017) (पदस्थापन की प्रतीक्षा में) को अगले आदेश तक अपर सचिव, सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार, पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है.
नितिन कुमार सिंह एवं नीलिमा साहू का तबादला
नितिन कुमार सिंह, भा.प्र.से. (2018) (पदस्थापन की प्रतीक्षा में) को अगले आदेश तक निदेशक, माध्यमिक शिक्षा, बिहार, पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है. नीलिमा साहू, भा.प्र.से. (2021), उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद्, नवादा को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य विभाग, बिहार, पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है.
सुदिव्या शक्ति, भा.प्र.से. (2022), (उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद्, कैमूर, भभुआ के वर्तमान धारित पद के परित्याग के उपरान्त सामान्य प्रशासन विभाग में योगदान देने हेतु निदेशित) को अगले आदेश तक आयुक्त, उत्पाद, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, बिहार, पटना के पद पर पदस्थापित किया जाता है.
लगातार अधिकारियों का तबादला
दरअसल, पिछले कुछ महीनों में लगातार आईएएस, आईपीएस और बीएएस अधिकारियों का तबादला देखने को मिला है. ऐसे में इन 6 अधिकारियों के ट्रांसफर को भी काफी अहम माना जा रहा है
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







