कम हुए चीनी के दाम, 18% सस्ते हुए मिल भाव, जानें थोक और खुदरा रेट

Aug 25, 2026 - 17:58
Aug 25, 2026 - 18:00
कम हुए चीनी के दाम, 18% सस्ते हुए मिल भाव, जानें थोक और खुदरा रेट

Sugar Price : सरकार द्वारा चीनी के आयात को मंजूरी देने और जमाखोरी व सट्टेबाजी पर नकेल कसने के बाद चीनी के मिल भाव में 18 प्रतिशत की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. पिछले सप्ताह 67 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे मिल भाव अब घटकर 55 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गए हैं. हालांकि अभी खुदरा भाव में कोई कमी दर्ज नहीं की गई है.

चीनी का मिल भाव 55 रुपये तक पहुंचा

पिछले हफ्ते चीनी मिलों ने दाम बढ़ा दिए थे, जिससे कीमतें 67 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई थीं. अब मिल भाव में 18% की गिरावट आई है और यह घटकर 55 रुपये प्रति किलो पर आ गया है.

बाजार की वर्तमान स्थिति

  • मिल भाव : 55 रुपये प्रति किलो
  • थोक (Wholesale) भाव : 58.29 रुपये प्रति किलो (24 अगस्त तक का औसत)
  • खुदरा (Retail) भाव : 63.05 रुपये प्रति किलो (24 अगस्त तक का औसत)
  • मिलों में दाम घटने का फायदा जल्द ही आम जनता को खुदरा दुकानों पर मिलेगा.

मिल से थोक और खुदरा रेट में कितना अंतर?

मिल से थोक: सामान्यतः मिल भाव और थोक भाव में 2 रुपये से 3 रुपये प्रति किलो का अंतर होता है.
मिल से खुदरा : मिल भाव और आम ग्राहक के लिए खुदरा भाव में 7 रुपये से 8 रुपये प्रति किलो का अंतर होता है.

सरकार की सख्ती और कदम

कीमतों पर लगाम लगाने और कालाबाजारी रोकने के लिए सरकार ने तीन बड़े कदम उठाए हैं.

  • आयात की छूट : 10 लाख टन कच्ची चीनी बाहर से मंगाने (इंपोर्ट करने) की इजाजत दी.
  • स्टॉक लिमिट: बड़े खरीदारों (जैसे मिठाई-प्रोसेसिंग कंपनियों) के चीनी जमा करने की सीमा तय कर दी.
  • फ्लाइंग स्क्वाड : जमाखोरी रोकने और कीमतों की निगरानी के लिए देशभर में उड़न दस्ते तैनात किए गए हैं.

देश में चीनी का स्टॉक

भले ही वर्ष 2025-26 के लिए चीनी उत्पादन का अनुमान घटाकर 306 लाख टन कर दिया गया है, लेकिन चिंता की बात नहीं है. देश में सालभर की जरूरत (280-285 लाख टन) को पूरा करने के लिए पर्याप्त चीनी का भंडार मौजूद है

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0