गंगा के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी, सुलतानगंज में HFL से महज 3 सेंटीमीटर नीचे पहुंचा पानी
पटना, 7 सितंबर 2026: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर को लेकर जल संसाधन विभाग ने चेतावनी संवाद जारी करते हुए लोगों से आवश्यक सतर्कता बरतने की अपील की है। पटना के गांधीघाट और हाथीदह में जलस्तर उच्चतम जलस्तर (HFL) तक पहुंचने के बाद अब धीरे-धीरे घट रहा है, लेकिन इसका असर डाउनस्ट्रीम क्षेत्रों में दिखाई दे रहा है।

गांधीघाट गेज स्थल पर गंगा का जलस्तर 50.52 मीटर के HFL से 6 सेंटीमीटर बढ़कर 50.58 मीटर तक पहुंच गया था। हालांकि, लगातार घटने के बाद सोमवार, 7 सितंबर को सुबह 10 बजे जलस्तर 50.40 मीटर दर्ज किया गया। विभाग के तीन दिवसीय बाढ़ पूर्वानुमान के अनुसार, गांधीघाट में जलस्तर में गिरावट की प्रवृत्ति आगे भी बने रहने की संभावना है।
इसी तरह पटना जिले के हाथीदह गेज स्थल पर भी जलस्तर 6 सितंबर को 43.52 मीटर के HFL तक पहुंचने के बाद घटकर 7 सितंबर की सुबह 10 बजे 43.50 मीटर हो गया।
हालांकि, अपस्ट्रीम में बढ़े जलस्तर का प्रभाव अब डाउनस्ट्रीम के भागलपुर जिले के सुलतानगंज में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। यहां सोमवार सुबह 10 बजे गंगा का जलस्तर 36.72 मीटर दर्ज किया गया, जो 36.75 मीटर के HFL से महज 3 सेंटीमीटर नीचे है।
विभाग के अनुसार, 7 सितंबर की मध्यरात्रि से सुबह 10 बजे तक सुलतानगंज में जलस्तर में करीब 1 सेंटीमीटर प्रति घंटे की वृद्धि दर्ज की गई है। इस रफ्तार को देखते हुए यहां गंगा का जलस्तर उच्चतम जलस्तर (HFL) तक पहुंचने की संभावना जताई गई है।
जल संसाधन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है। खासकर नदी के आसपास और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को जलस्तर में संभावित वृद्धि को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0