सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर 7 सितंबर को बंद रहेंगे निजी स्कूल, पासवा ने की अपील

Sep 6, 2026 - 22:39
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर 7 सितंबर को बंद रहेंगे निजी स्कूल, पासवा ने की अपील

रांची। उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर निजी विद्यालयों को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन (पासवा) ने राज्य के सभी निजी विद्यालयों को 7 सितंबर 2026 को बंद रखने की घोषणा की है।

पासवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे ने राज्य के सभी निजी विद्यालय संचालकों और प्राचार्यों से अपील की है कि राज्य में घोषित दो दिवसीय राजकीय शोक को देखते हुए 7 सितंबर को विद्यालय बंद रखें और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करें।

आलोक कुमार दूबे ने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा शिक्षा जगत शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि उनके निधन से शिक्षा और राजनीतिक जगत को गहरा धक्का लगा है।

पासवा की इस घोषणा के बाद 7 सितंबर को राज्य के निजी विद्यालयों में शिक्षण कार्य बंद रखने की अपील की गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0