बेलपहाड़ी पहुंचे मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, पहाड़िया समुदाय की सुनीं मतदाता सूची से जुड़ी समस्याएं

साहेबगंज/बरहरवा, 05 सितंबर 2026: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के. रवि कुमार ने पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के बरहरवा प्रखंड अंतर्गत सुदूरवर्ती बेलपहाड़ी गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पहाड़िया जनजातीय समुदाय के लोगों से मुलाकात कर मतदाता सूची के दावा-आपत्ति, दस्तावेज सत्यापन और ERO सुनवाई के दौरान आ रही कठिनाइयों की जानकारी ली।

Sep 5, 2026 - 18:00

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि दूर-दराज और दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले किसी भी पात्र भारतीय नागरिक को केवल दूरी या व्यावहारिक कठिनाइयों के कारण मतदाता सूची से वंचित न रहना पड़े।

उन्होंने कहा कि प्रखंड कार्यालय और प्रशासनिक अभिलेखों में उपलब्ध दस्तावेजों का आवश्यकतानुसार मिलान एवं सत्यापन किया जाए। ERO स्तर की सुनवाई में पात्र नागरिकों को नियमानुसार हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराया जाए, ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

अधिकारियों को स्थानीय स्तर पर सहायता उपलब्ध कराने और लोगों को दावा-आपत्ति, दस्तावेज सत्यापन एवं ERO सुनवाई की प्रक्रिया की जानकारी देने का भी निर्देश दिया गया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन प्रक्रिया को पात्र नागरिकों के लिए सुगम और सुलभ बनाना अधिकारियों की जिम्मेदारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0