दिल्ली के सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत गिरी, एक छात्र की मौत; 3 गंभीर घायल
दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को एक 5 मंजिला इमारत अचानक गिर गई। बताया जा रहा है कि इस बिल्डिंग में हॉस्टल संचालित हो रहा था और हादसे के वक्त कई छात्र कमरों में मौजूद थे।
चश्मदीदों के मुताबिक, हादसे के समय बेसमेंट में खुदाई का काम चल रहा था। हादसे में एक छात्र की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। अब तक 5 लोगों को मलबे से बाहर निकाला जा चुका है।
हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मलबे में कितने लोग फंसे हुए हैं। राहत और बचाव अभियान जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

