SIR की 7 सितंबर को होने वाली सुनवाई स्थगित, BLO के माध्यम से मिलेगी अगली तारीख की सूचना
रांची: झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत 7 सितंबर को होने वाली सुनवाई स्थगित कर दी गई है। झारखंड सरकार द्वारा उच्च शिक्षा, नगर विकास, खेलकूद एवं पर्यटन विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार के आकस्मिक निधन के बाद 6 और 7 सितंबर को राजकीय शोक घोषित किया गया है। इसी के मद्देनजर सोमवार को निर्धारित सुनवाई को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी की ओर से बताया गया है कि सुनवाई में शामिल होने वाले सभी संबंधित मतदाताओं को अगली सुनवाई की तिथि की जानकारी बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) के माध्यम से अलग से दी जाएगी।
प्रशासन ने संबंधित मतदाताओं से अपील की है कि वे फिलहाल BLO की ओर से मिलने वाली आगामी सूचना का इंतजार करें और नई तिथि निर्धारित होने के बाद संबंधित प्रक्रिया का पालन करें।
SIR के तहत मतदाता सूची के पुनरीक्षण से जुड़ी सुनवाई को लेकर किसी भी तरह की जानकारी के लिए मतदाता अपने संबंधित BLO से संपर्क कर सकते हैं। प्रशासन ने सभी संबंधित लोगों से सहयोग बनाए रखने की अपील की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0