लॉयंस क्लब के जेरियाट्रिक क्लीनिक में मरीजों की निःशुल्क जांच

गयाजी। लॉयंस क्लब गयाजी की ओर से आईएमए हॉल में जेरियाट्रिक क्लीनिक का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई तथा चिकित्सकों ने आवश्यक परामर्श दिया। कार्यक्रम का नेतृत्व डॉ. नन्द किशोर गुप्ता ने किया। शिविर में फिजिशियन डॉ.चंद्र किरण, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. पूर्णेंदु शेखर, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. नन्द किशोर गुप्ता तथा फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. रोहित कुमार सिन्हा ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। चिकित्सकों ने मरीजों को उनकी स्वास्थ्य समस्याओं के अनुसार आवश्यक सलाह दी। साथ ही जरूरतमंद मरीजों के बीच निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया। आयोजकों ने बताया कि ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है।

Sep 6, 2026 - 19:17
लॉयंस क्लब के जेरियाट्रिक क्लीनिक में मरीजों की निःशुल्क जांच

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0