गिरिडीह पहुंचे CM हेमंत सोरेन, दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

गिरिडीह: दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार के आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री रविवार को गिरिडीह के हरसिंहरायडीह स्थित स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के आवास पहुंचे और उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

Sep 6, 2026 - 16:53
Sep 6, 2026 - 16:58
गिरिडीह पहुंचे CM हेमंत सोरेन, दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

गिरिडीह:- दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार के आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री रविवार को गिरिडीह के हरसिंहरायडीह स्थित स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के आवास पहुंचे और उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार का आकस्मिक निधन अत्यंत पीड़ादायक है और यह झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है।

हेमंत सोरेन ने कहा कि सुदिव्य कुमार के निधन से राज्य ने एक कर्मठ जनप्रतिनिधि, समर्पित मंत्री और युवा नेतृत्व को खो दिया है। राज्य और समाज के लिए उनके योगदान एवं सेवाओं को हमेशा याद किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

इस मौके पर विधायक कल्पना सोरेन ने भी दिवंगत सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

भावभीनी श्रद्धांजलि। नमन!

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0