महंगाई को लेकर तेजस्वी यादव का केंद्र पर हमला, बोले- गरीब और मध्यम वर्ग की बढ़ी मुश्किलें
पटना: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राजद के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की नीतियों के कारण गरीब, किसान और मध्यम वर्ग लगातार बढ़ती महंगाई की मार झेल रहे हैं।
पटना:- बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राजद के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की नीतियों के कारण गरीब, किसान और मध्यम वर्ग लगातार बढ़ती महंगाई की मार झेल रहे हैं।
तेजस्वी यादव ने रसोई गैस की कीमतों का जिक्र करते हुए भाजपा के पुराने आंदोलनों पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में जब गैस सिलेंडर की कीमत करीब 384 रुपये थी, तब भाजपा नेता महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करते थे। वहीं, आज सिलेंडर की कीमत करीब 1100 रुपये तक पहुंचने के बावजूद सरकार की ओर से कोई ठोस राहत नहीं दी जा रही है।
राजद नेता ने उज्ज्वला योजना को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि योजना का बड़े स्तर पर प्रचार किया गया, लेकिन अब सरकार को गांव-गांव जाकर यह देखना चाहिए कि वास्तविक स्थिति क्या है। तेजस्वी का दावा है कि महंगे सिलेंडर के कारण गरीब परिवारों के घरों में गैस सिलेंडर खाली पड़े हैं।
तेजस्वी यादव ने कहा कि महंगाई का असर सिर्फ रसोई गैस तक सीमित नहीं है। खाद्य तेल, दाल, चीनी, आलू, प्याज और टमाटर जैसी रोजमर्रा की जरूरी वस्तुओं की कीमतों ने आम लोगों के घरेलू बजट पर दबाव बढ़ा दिया है। इसके अलावा पेट्रोल-डीजल, खाद-बीज और बिजली की लागत को लेकर भी उन्होंने सरकार को घेरा।
उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और गरीबी जैसे मुद्दों को लेकर राजद का संघर्ष लगातार जारी रहेगा। पार्टी इन सवालों को लेकर सड़क से लेकर सदन तक सरकार को घेरती रहेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

