पितृपक्ष में गया जाने वालों के लिए बड़ी राहत, 3 ट्रिप चलेगी स्पेशल ट्रेन; जानें तारीख और टाइमिंग

गया: पितृपक्ष मेले के दौरान गया पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने बड़ी सुविधा दी है। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रानी कमलापति और गया के बीच 3 ट्रिप स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है। पितृपक्ष मेला इस साल 26 सितंबर से 10 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होगा।

Sep 8, 2026 - 11:04
Sep 8, 2026 - 11:22
पितृपक्ष में गया जाने वालों के लिए बड़ी राहत, 3 ट्रिप चलेगी स्पेशल ट्रेन; जानें तारीख और टाइमिंग

गया: पितृपक्ष मेले के दौरान गया पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने बड़ी सुविधा दी है। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रानी कमलापति और गया के बीच 3 ट्रिप स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है। पितृपक्ष मेला इस साल 26 सितंबर से 10 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होगा। 

रेलवे के मुताबिक, ट्रेन संख्या 01661 रानी कमलापति-गया स्पेशल 27 सितंबर, 2 अक्टूबर और 7 अक्टूबर को चलेगी। रानी कमलापति से यह ट्रेन दोपहर 3:20 बजे रवाना होगी। रास्ते में नर्मदापुरम और इटारसी समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव के बाद अगले दिन दोपहर 2:30 बजे गया पहुंचेगी। 

वापसी में ट्रेन संख्या 01662 गया-रानी कमलापति स्पेशल 30 सितंबर, 5 अक्टूबर और 10 अक्टूबर को चलेगी। गया से वापसी के दौरान इटारसी अगले दिन दोपहर करीब 2:05 बजे और रानी कमलापति शाम 4:15 बजे पहुंचेगी। 

यह स्पेशल ट्रेन 24 कोच की होगी। इसके ठहराव वाले प्रमुख स्टेशनों में नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, सासाराम, डेहरी-ऑन-सोन और अनुग्रह नारायण रोड शामिल हैं। 

पितृपक्ष के दौरान देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गया पहुंचते हैं। ऐसे में इस स्पेशल ट्रेन के संचालन से भोपाल, नर्मदापुरम, इटारसी, जबलपुर और आसपास के इलाकों से आने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0