गयाजी। शिक्षक दिवस के अवसर पर लायंस क्लब, गया की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पांच शिक्षकों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में डॉ. (प्रोफेसर) रवींद्र कुमार, डॉ. शक्ति कुमार, श्री सुमंत कुमार, श्री लक्ष्मण कुमार एवं श्री राज गौरव शामिल रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए लायन डॉ. नंद किशोर गुप्ता ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने वर्तमान परिप्रेक्ष्य में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। क्लब के अध्यक्ष लायन विनय वर्मा ने सभी शिक्षकों को शॉल, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का संचालन लायन जावेद यूसुफ ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन क्लब के सचिव डॉ. तनवीर उस्मानी ने किया। इस अवसर पर डॉ. उमेश कुमार, डॉ. अभिषेक मृणाल, अंशु कुमार, नीरज कुमार, आशीष कुमार, राजीव शर्मा, कौशलेन्द्र प्रताप एवं अजय कुमार सहित क्लब के सदस्य उपस्थित रहे।