PM मोदी की राज्यमंत्रियों संग मैराथन बैठक, बोले- सिर्फ आंकड़े नहीं, अपने काम और योगदान पर दें जोर
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को करीब 20 केंद्रीय राज्यमंत्रियों और स्वतंत्र प्रभार वाले मंत्रियों के साथ लंबी समीक्षा बैठक की। बैठक में विभिन्न मंत्रालयों के कामकाज, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर चर्चा हुई।

बैठक के दौरान मंत्रियों ने अपने-अपने मंत्रालयों की उपलब्धियों, अब तक किए गए सुधारों और नई पहलों की जानकारी प्रधानमंत्री के सामने रखी। ग्रामीण विकास, कृषि, शिक्षा, सामाजिक न्याय और गरीब कल्याण से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन की भी समीक्षा की गई।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी ने मंत्रियों से कहा कि वे केवल मंत्रालय से जुड़े आंकड़े और उपलब्धियां गिनाने तक सीमित न रहें। उन्होंने मंत्रियों से विकसित भारत के निर्माण में उनके व्यक्तिगत योगदान और नई पहल के बारे में भी जानकारी मांगी।
पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि सरकारी योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर तक प्रभावी तरीके से पहुंचे और मंत्री अपने विभागों की योजनाओं की प्रगति की लगातार निगरानी करें। बैठक में शासन व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने और जवाबदेही बढ़ाने पर भी चर्चा हुई।
बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री आने वाले दिनों में अन्य मंत्रियों के साथ भी इसी तरह की समीक्षा बैठकें कर सकते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0