रेलवे कंट्रोल ऑफिस पहुंचे केंद्रीय मंत्री वी. सोमन्ना, सुरक्षा और ट्रेनों की समयबद्धता का लिया जायजा
नई दिल्ली: रेल और जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने दिल्ली मंडल के कंट्रोल ऑफिस का दौरा कर रेलवे की सुरक्षा, ट्रेन संचालन, समयबद्धता और यात्रियों की शिकायतों से जुड़े मामलों की समीक्षा की।
नई दिल्ली:- रेल और जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने दिल्ली मंडल के कंट्रोल ऑफिस का दौरा कर रेलवे की सुरक्षा, ट्रेन संचालन, समयबद्धता और यात्रियों की शिकायतों से जुड़े मामलों की समीक्षा की।
इस दौरान मंत्री ने कंट्रोल ऑफिस के अधिकारियों और कर्मचारियों से बातचीत की और दिल्ली मंडल के डीआरएम पुष्पेश आर. त्रिपाठी तथा उनकी टीम के साथ रेलवे संचालन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।
मंत्री ने इंजीनियरिंग, कोचिंग, गुड्स, कॉमर्शियल, सिग्नल एंड टेलीकॉम, ट्रैक्शन और सिक्योरिटी कंट्रोल सहित विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया। उन्होंने SCADA सेंटर और दिल्ली मंडल के वॉर रूम का भी जायजा लिया।
वी. सोमन्ना ने रेलवे में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल को सुरक्षा और संचालन में सुधार के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि तकनीक आधारित प्रणालियों से मानवीय गलतियों को कम करने और रेल परिचालन को अधिक सुरक्षित बनाने में मदद मिली है।
बैठक के दौरान तकनीक के और बेहतर इस्तेमाल, कर्मचारियों की कार्य परिस्थितियों में सुधार तथा रेलवे के बुनियादी ढांचे और संचालन के भविष्य के विकास पर भी चर्चा हुई। मंत्री ने कहा कि मेक इन इंडिया समेत अन्य पहलों के जरिए रेलवे में तकनीकी क्षमता को आगे और मजबूत किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

