रांची को जल्द मिलेगा बड़ा बस अड्डा, ट्रांसपोर्ट नगर में नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण
रांची: राजधानी रांची में यात्रियों की सुविधा को लेकर एक बड़ी पहल की तैयारी शुरू हो गई है। शहर में जल्द ही एक बड़े और व्यवस्थित बस अड्डे के निर्माण की योजना पर काम किया जा रहा है। इसी को लेकर नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने जिला प्रशासन की टीम के साथ ट्रांसपोर्ट नगर का निरीक्षण किया।
रांची:- राजधानी रांची में यात्रियों की सुविधा को लेकर एक बड़ी पहल की तैयारी शुरू हो गई है। शहर में जल्द ही एक बड़े और व्यवस्थित बस अड्डे के निर्माण की योजना पर काम किया जा रहा है। इसी को लेकर नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने जिला प्रशासन की टीम के साथ ट्रांसपोर्ट नगर का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने अधिकारियों के साथ बस अड्डे के निर्माण की संभावनाओं और उपलब्ध सुविधाओं को लेकर चर्चा की। उन्होंने बताया कि राजधानीवासियों को एक ही स्थान पर बड़ा बस स्टैंड उपलब्ध कराने की दिशा में पहल की जा रही है।
नगर आयुक्त ने कहा कि पटना के मीठापुर बस स्टैंड की तर्ज पर ट्रांसपोर्ट नगर में भी बड़े बस अड्डे की संभावनाएं तलाश की जा रही हैं। इसके लिए जिला प्रशासन की टीम के साथ-साथ आम लोगों और सभी संबंधित हितधारकों से भी सुझाव लिए जाएंगे।
अधिकारियों के मुताबिक, सभी पक्षों से विचार-विमर्श और आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद बस अड्डे के निर्माण की तिथि की घोषणा की जाएगी। इससे पहले जिला प्रशासन की टीम ने आईटीआई बस स्टैंड का भी निरीक्षण किया।
नए बस अड्डे के बनने से रांची में बस परिवहन को व्यवस्थित करने और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलने की उम्मीद है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

